फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology : इन जन्मतिथियों के लोग होते हैं स्पष्टवादी, इसलिए ज्यादातर अकेले ही रहते हैं

Fri, 06 Jun 2025 10:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 10:24 AM IST
सार

Mulank 4 Traits: कुछ लोग बातों में घुमा-फिरा कर नहीं बोल पाते, जिससे कई बार वे पीछे रह जाते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, ऐसी कुछ विशेष तारीखें हैं जिन पर जन्मे लोग हमेशा सीधे और स्पष्ट संवाद के लिए पहचाने जाते हैं।

विज्ञापन
Numerology Those Born on These Dates Speak Straight, Which Often Leads to Loneliness
Mulank 4 Lucky Career - फोटो : freepik

Mulank 4 Express Opinions In Straightforward Clear:  हर व्यक्ति के बात करने का अपना अलग अंदाज होता है। कुछ लोग अपने विचारों को घुमा-फिराकर या कई बार छलके हुए शब्दों में व्यक्त करते हैं, जबकि कुछ सीधे-सादे और स्पष्ट शब्दों में अपनी बात कह देते हैं। ऐसे लोग दिखावे या चापलूसी से दूर रहते हैं और अपनी बात को सहज और सरल तरीके से समाप्त कर देते हैं। हालांकि, उनकी यह सच्चाई और सरलता कभी-कभी उन्हें अकेलापन दे देती है क्योंकि इनके ज्यादा दोस्त नहीं होते और ये अपने दिल की बातें किसी के साथ बांटना पसंद नहीं करते। इनके सीधे व्यवहार के कारण कई बार लोग उनसे दूरी बना लेते हैं।


Shani Gochar 2025: साल 2027 तक इन तीन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि, व्यापार में मिलेगा लाभ
अंक शास्त्र के अनुसार, जन्म तिथि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार के बारे में गहराई से जाना जा सकता है। इसी के तहत कुछ खास तिथियों पर जन्मे लोग होते हैं जो घुमा-फिराकर बात करना नहीं जानते और हमेशा साफ-सुथरी और सीधे बात करते हैं। आज हम आपको उन्हीं तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोगों का व्यक्तित्व सादगी और स्पष्टता से भरा होता है। उनकी यह खासियत कभी-कभी उनके सामाजिक जीवन में चुनौतियां भी लेकर आती है।
Kendra Yog: शनि देव बनाएंगे शक्तिशाली केंद्र राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ

Numerology Those Born on These Dates Speak Straight, Which Often Leads to Loneliness
Mulank 4 Lucky Career - फोटो : freepik

अकेलापन होता है पसंद 
वैदिक अंक शास्त्र में यह माना जाता है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 13, 31, 4 या 22 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 वाले लोग अपने विचारों को व्यक्त करने में बिलकुल सीधे और स्पष्ट होते हैं। वे बातों को घुमा-फिराकर कहने के बजाय जो कुछ दिल में होता है, उसे साफ़-साफ़ बोल देते हैं। इस सरल और स्पष्ट व्यवहार के कारण कई बार लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं और इन्हें घमंडी या कठोर भी समझ सकते हैं। इससे इनके सामाजिक संबंध प्रभावित होते हैं और अक्सर लोग इनके करीब आने से कतराते हैं।

मूलांक 4 वाले लोग स्वभाव से थोड़े अकेले रहना पसंद करते हैं। उनकी यह आदत और स्पष्टता उन्हें समाज से अलग कर देती है, जिसके कारण इनका अकेलापन बढ़ जाता है। इनके ज्यादा करीबी दोस्त नहीं होते, और जब वे अपने मन की बातें किसी के साथ साझा नहीं करते, तो उनका दिल भी अकेलापन महसूस करता है। इस वजह से कई बार ये मानसिक रूप से परेशान भी हो सकते हैं।
 

Numerology Those Born on These Dates Speak Straight, Which Often Leads to Loneliness
Mulank 4 Lucky Career - फोटो : adobe stock

मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु 
मूलांक 4 के स्वामी ग्रह को छाया ग्रह राहु माना जाता है। राहु बुद्धिमता, धन-संपत्ति, वैभव, चालाकी और साहस प्रदान करता है। इसलिए मूलांक 4 वालों पर राहु का प्रभाव बहुत गहरा होता है। यदि इनकी कुंडली में राहु की स्थिति अच्छी और मजबूत हो, तो उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। लेकिन अगर राहु की स्थिति कमजोर या खराब हो, तो ये गलत संगत में फंस सकते हैं, गुस्सा जल्दी आ जाता है और नकारात्मक प्रभाव इनके जीवन पर हावी होने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Those Born on These Dates Speak Straight, Which Often Leads to Loneliness
Mulank 4 Lucky Career - फोटो : freepik

पसंदीदा करियर 
मूलांक 4 के लिए नीला, ग्रे और क्रीम रंग शुभ माने जाते हैं। ये रंग उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। करियर के लिहाज से, मूलांक 4 वाले लोग अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने में ज्यादा सफल होते हैं। इसके अलावा, वे इंजीनियरिंग, राजनीति और पायलटिंग जैसे पेशे भी अच्छी तरह निभा सकते हैं, क्योंकि इन क्षेत्रों में उनके साहस और बुद्धिमानी का पूरा लाभ मिलता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed