Shani Gochar 2025: 29 मार्च 2025 को न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वह इस राशि में लगभग 2027 तक बने रहेंगे। चूंकि शनि सभी ग्रहों में मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, इसलिए जातक पर उनका प्रभाव भी लंबे समय तक बना रहता है। शनि को कर्मफलदाता भी कहा जाता है, क्योंकि वह व्यक्ति को कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं।
Shani Gochar 2025: साल 2027 तक इन तीन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि, व्यापार में मिलेगा लाभ
Shani Gochar 2025: शनि मीन राशि में रहते हुए 2027 तक कुछ राशि वालों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। उनके प्रभाव से जहां व्यक्ति को निवेश और योजनाओं में शुभ समाचार मिलेगा, वहीं प्रेम जीवन में भी खुशखबरी की संभावनाएं बन रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
शनि के मीन में रहने से इस राशि वालों को हर एक कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। आपके व्यापार की सभी योजनाएं भी बिना किसी विध्न के सफलतापूर्वक संपन्न होंगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आर्थिक योजनाओं में सफलता और व्यापारिक निर्णयों में स्थिरता आएगी। रुके हुए कामों में तरक्की होगी। इस दौरान कोर्ट के किसी मामले से राहत भी मिल सकती है। आपको अपने कर्म स्थल पर सफलताएं प्राप्त होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
Trigrahi Yog: मिथुन राशि में त्रिग्रही योग बनने से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, मिलेगी सफलता
मकर राशि
मकर राशि वालों के आय में वृद्धि हो सकती है। संतान के जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। आपको कारोबार और करियर में किस्मत का सहयोग मिलेगा। आप कोई संपत्ति की खरीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य का आपको ख्याल रखना होगा। आत्मविश्वास बढ़ने से कार्य मनचाहे तरीके से पूरे होंगे।
बुध और शुक्र ग्रह के संयोग से बनेगा इस माह शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों को होगा फायदा
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों पर शनि महाराज की कृपा बनी रहेगी। शिक्षा में रुचि रखने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। उच्च अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। पदोन्नति के योग बनेंगे। यह समय भौतिक सुख-सुविधाओं के लिहाज से भी अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते बेहतर होंगे। बाजार में फंसा पैसा अचानक वापस मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से कार्य मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी दूर होंगे।