दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं, मगर विरोधियों से सतर्क रहना होगा। मानसिक बेचैनी संभव है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। आध्यात्मिक साधना लाभदायक रहेगी।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
मन प्रसन्न रहेगा और रचनात्मक सोच में वृद्धि होगी। पिता या वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक रूप से लाभ के योग हैं, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज अपने व्यवहार में विनम्रता रखें, वरना मतभेद हो सकते हैं। करियर में सुधार और लाभ के संकेत हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। यात्राओं से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज भाग्य आपका साथ देगा। कला, संगीत, और रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा