फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kendra Yog: शनि देव बनाएंगे शक्तिशाली केंद्र राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ

Wed, 04 Jun 2025 11:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 04 Jun 2025 11:34 AM IST
सार

Shani Budh Kendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 9 जून को दोपहर 4:16 बजे शनि और बुध के बीच 90 डिग्री का कोण बनेगा, जिससे केंद्र योग का निर्माण होगा। इस समय शनि मीन में और बुध मिथुन राशि में स्थित रहेंगे।

विज्ञापन
Shani Budh Kendra Yog 2025 Lucky Zodiac Sign Shani Rajyoga Horoscope  predictions in Hindi
Saturn Kendra Rajyoga Astrology - फोटो : अमर उजाला

Saturn Kendra Rajyoga Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव को न्याय का प्रतीक माना जाता है, जो व्यक्ति के कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। शनि एकमात्र ऐसे ग्रह हैं जो धीमी गति से चलते हैं, इसलिए इनका प्रभाव दीर्घकालिक होता है। हाल ही में शनि ने करीब ढाई वर्ष बाद राशि परिवर्तन कर गुरु की राशि मीन में प्रवेश किया है और अब वे वर्ष 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इस अवधि में शनि की अन्य ग्रहों के साथ युति या दृष्टि से कई विशेष योगों का निर्माण होगा, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रभाव डालेगा।


Mangal Gochar: मंगल करेंगे सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव और उपाय
इसी क्रम में 9 जून को दोपहर 4 बजकर 16 मिनट पर शनि और बुध के बीच 90 डिग्री का कोण बनने जा रहा है, जिससे केंद्र योग का निर्माण होगा। इस समय शनि मीन राशि में और बुध मिथुन राशि में स्थित रहेंगे। बुध को ग्रहों का युवराज कहा जाता है और जब वह शनि के साथ केंद्र योग बनाते हैं तो यह विशेष रूप से शुभ फलदायी हो सकता है। इस योग का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से पड़ेगा, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति, शिक्षा में सफलता और पारिवारिक जीवन में संतुलन मिलने के योग बन सकते हैं।
Angarak Yog 2025: केतु और मंगल की युति से धन-संपत्ति और सफलता के नए द्वार खुलेंगे, इन राशियों की किस्मत चमकेगी

Shani Budh Kendra Yog 2025 Lucky Zodiac Sign Shani Rajyoga Horoscope  predictions in Hindi
वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलने के कारण करियर में तरक्की के अवसर बनेंगे। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय कई मायनों में शुभ संकेत लेकर आ सकता है। एक ओर शनि का एकादश भाव में और दूसरी ओर बुध का दूसरे भाव में होना, आपके लिए आर्थिक और मानसिक दोनों ही स्तरों पर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। छात्रों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल है, क्योंकि उनकी एकाग्रता में वृद्धि होगी और वे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मानसिक शांति मिलने से तनाव में कमी आएगी और आप अपने व्यवहार और संवाद कला के दम पर लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलने के कारण करियर में तरक्की के अवसर बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है और लंबे समय से अटके हुए आर्थिक कार्यों में प्रगति नजर आएगी। संतान संबंधी चिंताएं समाप्त होंगी और जीवन की कई पुरानी समस्याएं हल हो सकती हैं।

Shani Budh Kendra Yog 2025 Lucky Zodiac Sign Shani Rajyoga Horoscope  predictions in Hindi
धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिकता की ओर रुझान भी बढ़ सकता है। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनि और बुध का केंद्र योग अत्यंत शुभ फलदायक हो सकता है। शनि आपके तीसरे भाव में और बुध छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो साहस, मेहनत और सूझबूझ को बढ़ावा देने वाला है। यह समय उन लोगों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है जो लेखन, मीडिया या संवाद संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की पूरी संभावना है। छात्र वर्ग को शिक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और अविवाहित लोगों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। साथ ही धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिकता की ओर रुझान भी बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और स्वास्थ्य भी संतोषजनक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Budh Kendra Yog 2025 Lucky Zodiac Sign Shani Rajyoga Horoscope  predictions in Hindi
वाद-विवाद या तर्क करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लेना आपके हित में होगा। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए शनि और बुध का यह योग भाग्यवर्धक साबित हो सकता है। शनि का प्रभाव इस राशि पर गहरा हो सकता है, लेकिन बुध की उपस्थिति कई समस्याओं से राहत दिला सकती है। जो लोग लंबे समय से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, उन्हें अब राहत मिलने लगेगी। आर्थिक दृष्टि से यह समय शुभ संकेत दे रहा है। न केवल धन प्राप्ति के योग हैं, बल्कि धन संचय करने में भी सफलता मिल सकती है। विदेश में काम करने वालों और मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत लोगों के लिए यह समय विशेष लाभकारी रहेगा। संपत्ति से संबंधित सौदे भी लाभदायक हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार के संकेत हैं और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। हालांकि वाद-विवाद या तर्क करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लेना आपके हित में होगा। इस समय आपकी कई अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed