26 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 वालों को आज होगा धन लाभ और मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन थोड़ा चुनौतियों भरा हो सकता है। आपको अपने कार्यों के प्रति समझदारी दिखानी होगी और लापरवाही करने से बचना होगा। परिवार का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। निवेश करने के लिए समय सही रहेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
अंक 2
आज का दिन करियर-कारोबार में प्रगति लेकर आएगा। धन लाभ के योग बनेंगे। परंतु कार्यक्षेत्र में कोई काम तनाव बन सकता है। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। छात्रों को परीक्षा देने बाहर जाना पड़ेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग- पीला
अंक 3
आज परिवार के लोग आपके प्रेम विवाह के लिए राजी हो सकते हैं। निवेश करने के लिए योजनाएं बनाएंगे। काम में व्यस्तता बनी रह सकती है। हालांकि, दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-केसरिया
अंक 4
आज कोर्ट का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। धन को लेकर योजनाएं बनाएंगे और आप कोई वाहन भी खरीद सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आपका मन आज प्रसन्न भी रहेगा, जिससे आप सभी काम समय पर करेंगे।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 9