25 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 6 वालों को कार्यों में मिलेगी मनचाही सफलता, पढ़ें अपना अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना दुखदाई होगा। मन को शांत रखें।
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- पीला
अंक 2
आज आप कार्यों में सावधानी रखें। कानून, सरकार या न्याय से जुड़े मामलों में परिवार वालों से सलाह करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।
शुभ अंक- 85
शुभ रंग- हरा
अंक 3
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन प्रेम से बीतेगा। हालांकि, आप शेयर, संपत्ति या किसी वाहन को खरीदने की प्लानिंग करेंगे। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसकी प्राप्ति होने से आप खुश रहेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 4
आपको व्यापार की ओर से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लेकिन अपने सामानों का खास ध्यान रखें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आपकी तरक्की का कारण बनेगी, इसलिए धैर्यवान रहें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा