24 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish: इन 4 मूलांकों के लोगों को कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। आपको कार्यों में सफलता तो मिलेगी लेकिन आप फिर भी और प्रयास करने में व्यस्त रहेंगे। साहस और शक्ति बढ़ी हुई महसूस करेंगे।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
अंक 2
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में सुखद समाचार मिलेगा। हालांकि, व्यापार करने वालों को तमाम चीजों को लेकर व्यस्तता रहेगी परंतु आप सभी को धैर्यवान तरीके से निपटा लेंगे।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 3
सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मन काम से परेशान रहेगा। आप किसी नए व्यापार की योजना बना सकते हैं। हालांकि, प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की फायदेमंद योजनाएं आपको भविष्य में लाभ दिला सकती है।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 4
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विचारों को साझा करने के महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। आज सिंगल लोगों को किसी खास का प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला