अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 25 अगस्त 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आज आप संतुष्ट और खुश दिखाई देंगे। आपकी योजना सफल हो सकती है। प्रेम विवाह का योग बन रहा है। यात्रा पर जा सकते हैं। घर का समान खरीद सकते हैं। ऑफिस के कामकाज से आपको कठिन लक्ष्य मिल सकता है। सफलता मुश्किल से मिलेगी।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - लेमन।
आपके अपने लोग ही आपके शत्रु होंगे। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। मन अनेक प्रकार की शंकाओं से विचलित रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। ध्यान रखें कोई गलत शब्द का प्रयोग न करें। सावधानी बरतें। मन को रचनात्मक कार्यों में लगायें।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला।
अंक - 3
नौकरी मिलने की संभावना है। आज आप जीवनसाथी के साथ यादगार शाम बिताएंगे। घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। पति-पत्नी का मतभेद खत्म होगा और पैसा भी आयेगा परन्तु टिक नहीं पायेगा। मित्रों व दोस्तों के साथ शाम बीतेगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – गोल्डन।
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे लेकिन घर परिवार में तनाव का वातावरण रहेगा। आपको अपने इच्छानुकूल सफलता नहीं मिल पायेगी। मेहमानों का आवागमन रहेगा। व्यापार में कठिनाइयों के साथ सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – सिल्वर