अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 24 अगस्त 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आज अचानक से धन लाभ हो सकता है। अपने मन को नियंत्रण में रखना होगा, वरना आप मुसीबत में पड़ जाएंगे। मानसिक तनाव बढ़ेगा। सम्पत्ति को लेकर झगड़े हो सकते हैं। बुद्धि और विवेक से काम लेंगे तो रुके हुए काम बन जाएंगे। प्रेमी-प्रेमिका में विवाद हो सकता है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – सिल्वर
अंक – 2
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, गुस्सा अधिक आएगा। फालतू की बातों पर बहसबाजी न करें। यात्रा कर सकते हैं, लेकिन फायदेमंद नहीं होगी। जीवनसाथी के मतभेद से नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - लेमन
अंक – 3
प्रेमी से बहस न करें, वरना रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। यात्रा से व्यापार में फायदा हो सकता है। आज मन बहुत बेचैन रहेगा। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – हरा
अंक – 4
आपकी मुलाकात पुराने मित्र से होगी। विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आज आपको आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ऑफिस में स्टाफ के साथ विवाद हो सकता है।
शुभ अंक – 3