23 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish: आज इन 2 मूलांकों के लोगों को व्यापार में होगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आप काम को लेकर नई शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, निवेश के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक-21
शुभ रंग-केसरिया
अंक 2
आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। परंतु जीवनसाथी का साथ आपको मानसिक शांति देगा। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, प्रयासों का अपेक्षित फल नहीं मिलेगा, जिससे आपकी निराशा बढ़ेगी।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
नौकरी के लिए अगर लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो कोई नया अवसर आ सकता है। भविष्य के लिए प्लानिंग करेंगे। परिवार के साथ आपका समय सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों की याद आएगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
अंक 4
जीवनसाथी या किसी करीबी से बात करके राहत मिलेगी। आज मौसमी बीमारी से शारीरिक कष्ट मिलने की भी आशंका रहेगी। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। हालांकि, काम का दबाव आपकी सेहत पर भी असर डाल सकता है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे