अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 23 अगस्त 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आज ऊर्जावान रहेंगे। जीवनसाथी का सम्बन्ध मधुर रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज धन का आगमन हो सकता है। घर का सामान खरीद सकते है। यात्रा होगी लेकिन फलदायी नहीं हो सकती है।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – लाल
अंक – 2
आज यात्रा पर जा सकते है। लेकिन स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। खाने में जंक फूड का परहेज करें वरना पेट खराब हो सकता हैं।विरोधी परास्त होंगे। कर्मठता और ऊर्जा से भरे रहेंगे। पुरानी बातों की परवाह किये बिना आगे की योजना बनाएंगे।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- डार्क ब्लू
अंक - 3
आज बच्चों की शिक्षा पर अधिक धन व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो मौसमी बीमारी लग सकती है। आप ज्यादा स्पष्टवादी है, इसलिए विचारों का विशेष ध्यान दें। मन विचलित रहेगा। मन सामान्य करने के लिए काम में मन लगाए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चालान हो सकता है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- भूरा
अंक – 4
लव मैरिज की बात घर वालों से करेंगे आपमें कुछ अलग प्लानिंग करेंगे। मशीनरी एवं किराना व्यापारी को लाभ मिल सकता है। कार्य को लेकर अपसेट रहेंगे। आपके विकास के रास्ते मुश्किल रहेंगे। दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर संपर्क रहेगा। काम के लिए ऑनलाइन मीटिंग में बिजी रहेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मैरून।