14 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish 14 September: मूलांक 2 वालों के मान सम्मान में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा और सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़ने के मौके भी बन सकते हैं। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
माता-पिता का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं और परिवार का साथ आपको मानसिक शांति देगा। परिजनों से प्रेमपूर्वक व्यवहार बनाए रखें, इससे संबंध और मधुर होंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
आज कार्यस्थल पर आपके विचारों की सराहना होगी। मीटिंग्स में शामिल होने और सुझाव देने का मौका मिलेगा। लेकिन अनावश्यक सलाह देने से बचें वरना आपकी छवि पर असर पड़ सकता है। सिर्फ वही सलाह दें जो मांगी गई हो।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
सरकारी नोटिस या किसी कानूनी परेशानी से चिंताएं बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा