13 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish 13 September: मूलांक 1 वालों को मिलेंगे नौकरी के मनचाहे अवसर, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे, जिससे करियर को एक नई दिशा मिलेगी। प्यार और रिश्तों के लिहाज से भी दिन खुशनुमा रहेगा। हालांकि, एक दूसरे से दूर रह रहे प्रेमियों को साथ में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ग्रे
अंक 2
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वाणी पर संयम रखें और कार्य के प्रति धैर्य बनाए रखें। व्यापार में अगर कोई आपको समस्याएं घेरे हुए थी, तो आज उससे राहत मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आपको किसी की बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 3
मूलांक 3 वालों को नए व्यापार से कुछ मुनाफा आज हो सकता है। आप विदेश यात्रा के लिए अनुभवी लोगों से मुलाकात करेंगे। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ और मानसिक रूप से भी आज स्वयं को खुश महसूस करेंगे। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
अंक 4
आपके लिए समय खास रहेगा। व्यापार, करियर और निवेश सभी क्षेत्रों में शुभ समाचार मिलेगा। अगर कोई नौकरी पाना चाहते थे और लगातार उसके लिए प्रयास कर रहे हैं, तो कोई अपडेट आपको मिलेगा। सेहत भी सही रहेगी और आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग-केसरिया