12 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Ank Jyotish 12 September: मूलांक 3 वालों को कार्यक्षेत्र से खुशखबरी मिल सकती है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। खासकर शेयर बाजार या निवेश से जुड़े लोगों को सुबह के समय अच्छा लाभ हो सकता है। हालांकि दिन के अंत में थोड़ी अस्थिरता आ सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। प्रेम जीवन में भी खुशियां मिलेंगी, लेकिन भावुक होकर कोई फैसला न लें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक या सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए दिन बेहद शुभ है, खासकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
आपको कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का दबाव जरूर बढ़ेगा, लेकिन यह आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई भूमिका मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
घर में कोई शुभ कार्य या कार्यक्रम की योजना बन सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे, लेकिन बड़े सौदों से बचें। निवेश या साझेदारी से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। दिन का अंत पारिवारिक आनंद के साथ बीतेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा