अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 13 अगस्त 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं। आज घर के लिए जरूरी सामान खरीद सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई में उन्नति की राह आसान रहेगी। आज का दिन प्रेमी को विवाह का प्रस्ताव देने के लिए उपयुक्त है। जन सम्पर्क में आप माहिर हैं।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पीला
अंक – 2
आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। नौकरी में महत्वपूर्ण परिणाम अनुकूल रहेगा। घर परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। आप अपने बच्चों से दोस्ताना रिश्ता रखें। समय आपके पक्ष में है। कोर्ट कचेहरी व सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - सिल्वर
अंक – 3
उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे की भावना को समझकर उसके अनुरूप व्यवहार करेंगे। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आज आप दिखावे से बचें। बॉस व अधिकारी की नजरों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग – लाल
अंक – 4
चिंता के कारण आर्थिक हालात हावी हो सकते हैं। पैसे की तकलीफ हो सकती है। पिता-पुत्र में आपसी अनबन रहेगी। मिले-जुले परिणाम व प्रतिफल मिलेंगे। शाम तक स्थितियां सुधरेंगी। प्रेम सम्बन्धों के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – बैंगनी