अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 12 अगस्त 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आज लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। परिवार के सभी सदस्य आपको मान सम्मान देंगे। प्रेम के नये सम्बन्ध बनेंगे। मोबाइल पर पार्टनर के साथ बात नहीं हो पाएंगी लेकिन भावना पक्ष प्रबल रहेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – नीला
अंक – 2
आज पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आज के दिन मित्रों से सचेत रहें, उनसे हानि होने की सम्भावना है। आर्थिक रूप से कोई नया कार्य न करें दिन अच्छा नहीं है। व्यर्थ की बातचीत में समय ज्यादा खराब होगा।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग - सफेद
अंक - 3
आज राजनीति और लेखकों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की सलाह से भविष्य में सुधार आयेगा। पुराने प्रेम सम्बन्ध प्रबल होंगे। रिश्तेदारों से गलत सहयोग मिल सकती है, सावधान रहने की जरूरत है। हर विषय पर खुद विचार करें, दूसरों की सलाह महंगी पड़ सकती है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - लाल
अंक – 4
आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। करियर के नजरिए से शुरू किया गया सफर विद्यार्थियों के लिये लाभप्रद होगा। नये मेहमानों का आवागमन हो सकता है। सोच समझकर अपने भविष्य के बारे में फैसला करें। साझेदारी से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। संतान को समय नहीं दे पायेंगे।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – पीला