Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
प्रतिबंध या जटिलता आपकी यात्रा की योजनाओं में दखल दे सकते है। यह नयी शुरुआत का समय है। धन का नुकसान या अनपेक्षित व्यय हो सकता है। आज आपका अधिकतर वक्त परिजन और कार्यालय के बीच में बीतेगा।
शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
अपने परिवार के प्रति अधिक भावुक रहेंगे। कुछ खाली समय खुद के लिए निकालें। सोचें, समझें और अपनी समस्याओं को हल करें। किसी बुजुर्ग से सम्बन्धित समाचार आपको दुखी और अकेला महसूस कराएगी। चिंता न करे बदलाव ज़रूरी है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
ऐसे रिश्ते से बचें जो आपको धोखा देने की तलाश में हैं। अविश्वास की भावना कई बार उपयोगी हो सकती है, खासकर जब आप सबसे कमजोर होंगे। आज नए सम्बन्ध बनाने और व्यस्त रहने का योग है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
अभी आप लोगों से मिलने-जुलने के मूड में हैं। बाहर जाएँ और दूसरों के साथ रहें। नए और लाभदायक कनेक्शन बनाने के लिए यह एक आदर्श समय है। चोरी या दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें और घर पर ध्यान दें।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- नारंगी