अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 11 सितंबर 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
घर में मेहमानों का आगमन होगा। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपना कार्य साधने के लिए विनम्रता का सहारा लेना पड़ेगा। शाम को परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बच्चों के एडमीशन के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – पिंक
अंक – 2
यदि आप अभिभावक हैं, तो संतान पर विशेष ध्यान रखें, उनकी गतिविधियां आपको परेशान कर सकती हैं। परिवार में घनिष्ठता बढ़ेगी। व्यापार में आ रही बाधाएं व रुकावट दूर होंगी। समय की प्रबलता का आप पूरा-पूरा लाभ उठाएंगे।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग - नारंगी
अंक – 3
समय आपके अनुकूल रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भौतिक और आर्थिक रूप से आप सम्पन्न होंगे। मानसिक रूप से स्वयं को चिंतामुक्त महसूस करेंगे।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला
अंक – 4
आप मानसिक तनाव से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपनी आय के स्रोतों पर भी नजर रखें। अपने रिश्तेदारों से संबंधित कोई बुरी खबर आ सकती है। परिवार के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आप किसी उत्सव में मुख्य भूमिका में उपस्थित रहेंगे।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नीला