अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 10 सितंबर 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक -1
कोई भी कार्य दृढं संकल्प के साथ पूरा करेगें। सेहत को ठीक रह्कने के लिए लम्बे समय तक काम न करें बीच में ब्रेक लेते रहें। घर की चिन्ताओं से मुक्ति मिलेगी। बच्चों के दाखिले के लिये ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग- लाल
अंक – 2
कामकाज सही चलेंगे आज आपके हाथों से कोई अच्छा कार्य सम्पन्न होगा। धन से लाभ होगा रुके कार्य बनेगे। पति पत्नी में प्रेम का रिश्ता रहेगा। आपके मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। अपने जीवन के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लिये थे उनसे जीवन में बढ़ोतरी होगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला।
अंक - 3
विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। यात्रा सम्बन्धी कार्यों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। परिवार से दूरियां बढ़ सकती है। आपका कार्य आपके लिये सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण रहेगा। विवाह के लिए आए हुए रिश्तों को आप नजरअंदाज कर सकते हैं। लव रिलेशन में बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ अंक-16
शुभ रंग – हल्का ग्रीन
अंक- 4
आपके प्रेम-सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। ऐसी कोई बात न कहें, जिससे प्रेमी को किसी बात की ठेस लगे। शादी योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। पैसे के लेनदेन में आशंका की स्थिति आ सकती है। जमीन जायदाद से धन आगमन होगा।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- गोल्डन