फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंक ज्योतिष 10 अगस्त 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 10 Aug 2021 07:22 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 10 Aug 2021 07:22 AM IST
विज्ञापन
Numerology Prediction 10 August 2021 Ank Jyotish
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Numerology Prediction 10 August 2021 Ank Jyotish
मूलांक 1 - फोटो : सोशल मीडिया

अंक - 1
आपकी समस्याओं का निदान होगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके हित में होंगी। आज का दिन आपके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। प्रेमी-प्रेमिका में नोंक-झोंक हो सकती है। प्यार से समझाने से सहयोग बना रहेगा। आज का दिन बच्चों के साथ समय गुजारने के लिए भी अच्छा है।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – लेमन


Numerology Prediction 10 August 2021 Ank Jyotish
मूलांक 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अंक – 2
किसी नए कार्य के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश रहेंगे। पति–पत्नी में प्रेम-भाव बना रहेगा। बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बनाएं। बच्चों के ऊपर राजकीय कार्यों में निराशा हाथ आ सकती है।  
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – सफेद

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 10 August 2021 Ank Jyotish
मूलांक 3 - फोटो : सोशल मीडिया

अंक - 3
कार्यक्षेत्र के लिए दिन प्रतिकूल है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है, सावधान रहें नहीं तो आपको ज्यादा कष्ट झेलना पड़ सकता है। पिता-पुत्र में वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। 
शुभ अंक - 17
शुभ रंग – लेमन

विज्ञापन
Numerology Prediction 10 August 2021 Ank Jyotish
मूलांक 4 - फोटो : सोशल मीडिया

अंक – 4 
आज किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि बढ़ेगी। खुद को साबित करने के लिए आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी। व्यभिचारी लोग आपको फंसाने की कोशिश करेंगे। आप सतर्क हैं, परन्तु सलाह है कि हर किसी पर विश्वास न करें।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – गोल्डन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed