Aaj Ka Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में कई संकेत देता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में इन अंकों का प्रभाव व्यक्ति के दैनिक जीवन पर भी देखने को मिल सकता है। आज कुछ मूलांक वालों को करियर और व्यापार में लाभ मिल सकता है, तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए आज का अंक राशिफल विस्तार से जानते हैं।
आज का अंक राशिफल: इन मूलांक वालों का बढ़ेगा सम्मान, करियर और व्यापार में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन करियर, धन, प्रेम, रिश्तों और कार्यक्षेत्र के लिहाज से कैसा रहेगा और कौन-से शुभ अंक आपका साथ दे सकते हैं।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए घर और बाहर दोनों जगहों पर बदलाव लेकर आ सकता है। व्यापार में लाभ की भावनाएं अधिक रहेगी। आज करियर से जुड़ी किसी भी परिस्थिति में संयम से काम लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 2
मूलांक 2 वालों के लिए दिन सावधानी बरतने वाला रहेगा। आज जल्दबाजी करने से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। छोटी या लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मुलाकात के संकेत दे रहा है। आज काम का दबाव कुछ अधिक रह सकता है। आज का दिन आपके लिए कुछ नए अवसर लेकर आ सकता है। वही, कामकाज के सिलसिले में व्यस्तता बढ़ेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आज अपने व्यवहार में कठोरता से बचें और दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें। परिवार के किसी छोटे सदस्य की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। व्यापार में मन में थोड़ा असंतोष रह सकता है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नारंगी
