अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 09 अगस्त 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आज सावधानी से काम करें। जोखिम लेने से बचें। धन सम्पत्ति और प्रेम सम्बन्धों के मामलों में ज्यादा आजादी लेने की आवश्यकता नहीं है। नौकरीपेशा से जुड़े जातकों के सामने अड़चनें आ सकती हैं। अपने बच्चों से खुशी मिलेगी। शादीशुदा लोगों का दिन अच्छा व्यतीत होगा। निवेश करने के लिये शुभ समय है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला
अंक – 2
समाज के कार्यक्रमों में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। बच्चों की शिक्षा पर खर्च होगा। आय और व्यय का समन्वय रहेगा। व्यापारिक तौर पर कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कला के प्रति रूझान बढ़ेगा। किसी भी प्रकार के झगड़े को समाप्त करने के लिये समय अनुकूल है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – ब्लू
अंक - 3
आज कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। बॉस आपके कार्य की तारीफ करेगा। प्रॉपर्टी से सम्बन्धित समस्या परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान दें। एकाग्रचित होकर कार्य करें तरक्की मिलेगी। असमंजस की स्थिति में दिन व्यतीत होगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - पीला
अंक – 4
सफलता हासिल करने के लिए आज के दिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। व्यापार में अनुकूलता रहेगी। धन सम्बन्धी मामलों में शानदार सफलता मिलेगी। विपरीत लिंग के सावधान रहें। छोटी मोटी दुर्घटना होने की सम्भावना है। बिना बात की बात पर किसी से उलझ सकते हैं।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – मेजन्टा