Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक - 1
आज आपका भाग्य आपका साथ देने वाला है। लाभ भरा दिन नया घर या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। यात्रा और भ्रमण पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से लाभ होने का भी पूरा योग बना हुआ है। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत परेशान करेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग - लाल
अंक - 2
व्यापार का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी में गलतफहमियां बढ़ सकती है आपसी तकरार हो सकता है। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा आराम करने का भी समय नहीं मिलेगा माता के आशीर्वाद से नया कार्य शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- सफेद
अंक - 3
रोजी रोटी कमाने के उचित अवसर मिलेंगे। सतर्क रहें किसी साजिश का शिकार हो सकते है, साथ ही आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है। विदेश जाने का योग बन सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- समुद्री हरा
अंक - 4
नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। जो जातक विवाह करने में इच्छुक है उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, नए सबंधं बन सकते है। अपने आत्मविश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी