Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
प्रियजनों के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- नारंगी
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के समर्थनों में इजाफा होगा। आज किसी नए वाहन की खरीदारी का सपना पूरा होगा। छात्रों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।
शुभ अंक-56
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सुन्दर और सुख देने वाली चीजें आपको अधिक आकर्षित करेंगी। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
जीवनसाथी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आज आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। इस दौरान आपको किसी की कोई बात बुरी भी लग सकती है।
शुभ अंक- 45
शुभ रंग- सफेद