अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 07 सितंबर 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। बच्चों के साथ दिन व्यतीत करेंगे। आज आपके रुके हुए कार्य को गति पकड़ेंगे। आपके व्यापर में तरक्की होगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा और प्रॉपार्टी से संबंधित विवादों में आपकी जीत होगी।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - पीला
अंक - 2
सकारात्मक विचारों से लबरेज रहेंगे। इस कारण तरक्की होगी खर्च पर अंकुश लगाएं बढ़िया समय है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के कारण आपको कुछ नये दोस्त मिलेंगे। पारिवारिक संपत्ति के वाद-विवाद में उलझने बढ़ सकती है। लाइफ पार्टनर का सहयोग रहेगा।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - गोल्डन
अंक - 3
सरकारी नौकरी-पेशा लोगों को थोड़ी समस्या रहेगी लेकिन शीघ्र ही इसका निदान हो जायेगा। प्रचार संबंधी अपनी गतिविधियों से फायदा होगा। जीवन साथी से प्रेम-सम्बन्ध मधुर बना रहेगा। आज आप धन संबंधी समझौतों पर सोच-विचार करके निर्णय लेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - नीला
अंक - 4
अपने जीवनसाथी से मतभेद समाप्त हो सकता है। प्रेमी के साथ रोमांस के पल लौटेंगे। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं है। वरना दुर्घटना होने की संभावना है। सरकारी काम काज में रूकावट आएगी। भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। ऋण, इन्सुरेंस, खरीद-बिक्री तथा निवेश आदि के लिहाज से दिन लाभदायक है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - लाईट ग्रीन