अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 06 सितंबर 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
विद्यार्थियों को मुश्किलों का समाना करना पड सकता है। घरेलू जीवन व व्यवहारिक जीवन में कुछ बदलाव आयेगा। जीवनसाथी के साथ शाम रोमांटिक रहेगी। आज कोई अनुचित बात न करें। लोग विरोधी हो सकते हैं। बाधाएं आएंगी लेकिन अन्त में आपको सफलता मिलेगी। मकान के मामलों का निपटारा हो सकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पीला
अंक – 2
जनसम्पर्क में आप माहिर हैं। नौकरी के लिये आवेदन दे सकते हैं। बैंक बैलंस को लेकर प्रश्न उठ सकता है। अपने घर के लिये कोई सामान खरीद सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई में उन्नति की राह आसान रहेगी। आज का दिन प्रेमी को विवाह का प्रस्ताव देने के लिये उपयुक्त है। किसी की बातों में आकर अपने रिलेशन्स को खराब न करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग - डार्क रेड
अंक - 3
विदेश जाने का योग टल सकता है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पर सकता है। मैकेनिक मशीनरी का कार्य करने वाले लोगों के लिये व्यस्तता भरा दिन रहेगा। आपके घर में अशांति हो सकती है। कुछ जातको को परिवार से अलग होने के योग बन सकते है। अपने जीवनसाथी के साथ बहस न करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
अंक - 4
धन निवेश करने के लिये दिन आज उचित है। परन्तु कानूनी मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक लाभ का रास्ता मुश्किल होगा। किसी उच्च व्यक्ति से मिलने के योग बन सकता है। करीबी दोस्तों से धोखा मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लायेगी। कठिन से कठिन कार्यो का समाधान मिलेगा। आपको अपने कार्य का पूरा फल प्राप्त होगा।
शुभ अंक –10
शुभ रंग – गोल्डन