अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 07 अगस्त 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आज आपकी असाधारण व्यापारिक प्रतिभा व्यापार में लाभ दिलाएगी। अपनी लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे। आप वाहन ध्यान से चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आज आप हर बात को बारीकी से देखेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्याएं आएंगी, लेकिन आप अपने परिवार की देखभाल करेंगें और उन्हें खुश करने के लिये उपहार आदि खरीद सकते हैं।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग – ग्रीन
अंक – 2
आज सोशल मी़डिया पर किसी मुद्दे पर बहसबाजी हो सकती है। धन हानि हो सकती है। पति-पत्नी का वर्चस्व अच्छा बना रहेगा। विभागीय परीक्षा, इंटरव्यू आदि का परिणाम अनुकूल रहेगा। बिना बात के आप किसी से उलझ सकते हैं। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। दिन की शुरुआत मानसिक सबलता से करें।
शुभ अंक - 32
शुभ रंग - नीला
अंक - 3
आज अगर युवा हैं, तो करियर में भावनात्मक न होकर प्रैक्टिकल अप्रोच रखें। शत्रु एवं विरोधियों की आपके सामने बिलकुल नहीं चलने वाली है। आप यह महसूस करेंगें कि परिवार ही अपनी ताकत है। जो भी कार्य आप सोचेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगें। प्रेम-संबंधों में खटपट हो सकती है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – मेजेन्टा
अंक – 4
आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम व रोमांस में तनाव रहेगा। कला प्रेमियों को सम्मान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ा कमजोर रहेगी। नया काम आरम्भ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। कुछ अवरोधों का समाना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक – 25
शुभ रंग – पीला