Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 06 March 2023: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
हाल में आप जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं उसके कारण थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। समय अभी आपके लिए लाभदायक है। रोजाना के कार्यों से बाहर निकल कर अपने विचारों और सपनों का सामना करें।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 2
किसी भी बड़े पैमाने पर निर्णय लेने से पहले इनकी जांच करें और सोचें। मौज मस्ती और पार्टी करने का समय आ चुका हैं इसलिए अपने दोस्तों को बुलाइये और उत्साह के साथ इन क्षणों का मज़ा लें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
अंक 3
नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित और चिंतित दोनों हो सकते हैं। शराब,सेक्स और नशीले पर्दार्थों के प्रलोभन से बचें। काम अभी तनाव का स्रोत प्रतीत होगा इसलिए मित्रों के साथ इस मजेदार समय का आनंद लेकर फ़िक्र को हवा में उड़ा दें।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
अंक 4
किसी भी चीज़ की अधिकता और फ़िजूल खर्च से बचें। आज अपने आवेगों पर कम नियंत्रण होने के कारण आप उदास महसूस कर सकते है। आपको केवल अपने लिए कुछ समय चाहिए ताकि आप सोच सकें और समस्याओं को हल कर सके।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम