वास्तु शास्त्र में घर की दिशा, बनावट और वहां मौजूद वस्तुओं को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि घर में रखी कुछ चीजें सकारात्मक वातावरण बनाने में सहायक हो सकती हैं। इनका संबंध धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं से भी जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि शुभ वस्तुओं को सही स्थान पर रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और धन, करियर तथा पारिवारिक जीवन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी पांच चीजों के बारे में, जिन्हें वास्तु की दृष्टि से घर में रखना शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र: घर में इन 5 चीजों को रखना माना जाता है शुभ, सुख-समृद्धि के खुलते हैं रास्ते
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुभ वस्तुओं को सही स्थान पर रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और धन, करियर तथा पारिवारिक जीवन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी पांच चीजों के बारे में, जिन्हें वास्तु की दृष्टि से घर में रखना शुभ माना जाता है।
गुलाब का पौधा
गुलाब को सुंदरता के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है। मान्यता है कि गुलाब का संबंध माता लक्ष्मी से है। वास्तु के अनुसार घर में गुलाब का पौधा लगाने से सकारात्मकता बढ़ सकती है। इसे बालकनी, छत या ऐसे स्थान पर लगाया जा सकता है जहां पौधे को पर्याप्त धूप मिल सके। माना जाता है कि गुलाब का पौधा आर्थिक स्थिति और करियर से जुड़े मामलों में शुभ प्रभाव ला सकता है।
धातु का कछुआ
वास्तु में कछुए को स्थिरता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। घर में पीतल या चांदी से बना कछुआ रखना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में इसका संबंध भगवान विष्णु के कच्छप अवतार से भी जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि धातु का कछुआ करियर में प्रगति के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने के साथ परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
हल्दी की गांठ
हल्दी का संबंध देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु से माना जाता है। इसी वजह से पूजा-पाठ में इसका विशेष महत्व है। वास्तु मान्यता के अनुसार घर में हल्दी की गांठ रखने से सुख, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति के लिए सकारात्मक वातावरण बन सकता है। इसे पूजा स्थान में रखा जा सकता है। गुरुवार के दिन हल्दी से जुड़े धार्मिक उपाय करना भी शुभ माना जाता है।
कौड़ियां
कौड़ियों को माता लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है और इन्हें धन-समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। घर की तिजोरी या पूजा स्थान में पांच कौड़ियां रखना शुभ माना जाता है। इन्हें माता लक्ष्मी के चरणों में रखकर पूजा करने की भी परंपरा है। वास्तु मान्यता के अनुसार इससे घर में आर्थिक समृद्धि और सकारात्मकता का वातावरण बना रह सकता है।
घर में जूते-चप्पल रखने का सही तरीका क्या है? जानें वास्तु के ये जरूरी नियम
वास्तु: भूलकर भी ऐसे न रखें अपना ऑफिस बैग, करियर और धन पर पड़ता सकता है असर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।