मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आपको मनचाही सफलता की प्राप्ति आज होती दिख रही है। इसके अलावा व्यापार में आज का दिन आपके लिए उत्साह और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक प्रभाव मजबूत होगा।
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृष राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि रिश्तों में भी मिठास बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि छात्रों की काम को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं किसी उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त काम में होगा।
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आपके लिए समय सामान्य रहेगा। आप किसी योजना में निवेश करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आज व्यापार में कम प्रयास के बावजूद अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन सुखद और उत्साहपूर्ण रहेगा।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को काम को लेकर सावधानी रखनी होगी। निजी जीवन में किसी खास इच्छा के पूरी होने की उम्मीद रहेगी। कामकाज से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को गोपनीय रखना जरूरी होगा। व्यापारियों को किसी नए निवेशक से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, लेकिन लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से राहत मिल सकती है। हालांकि, प्रेम जीवन में आज खुशियां बढ़ सकती हैं। वहीं, प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ाने वालों के लिए दिन अनुकूल हो सकता है।