अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 04 अगस्त 2021: आज आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों की मदद करेंगे और अपना स्वभाव दयालु रखेंगे। बाहर खाने-पीने से सेहत खराब हो सकती है। नशे आदि से दूर रहें। आज आप कोई रचनात्मकता कार्य कर सकते हैं। संयुक्त फाइनेंस, फंड, पंजी निवेश, अर्जित कमाई में बढ़ोत्तरी के भी योग हैं।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – पीला
अंक - 2
आज आप अपने निकटतम लोगों का मन प्रसन्न रख पायेंगे। कला, विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े व्यक्तियों को सफलता प्राप्त हो सकती है। आप आरामदायक दिन व्यतीत करेंगे। आप में फुर्ती रहेगी और आप समझ बुझ से कठिन से कठिन निर्णय भी लेने में सफल होंगे।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - ग्रीन
अंक – 3
आज किसी व्यक्ति से झगड़ा या बोलचाल बंद हो सकती है। जिससे मन विचलित रहेगा। इस बीच शत्रु व विरोधी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगे। सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से आप आगे बढ़ेंगे। आपकी छोटी सी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – लेमन
अंक – 4
आज आपको अपने किसी खास से उपहार मिल सकता है जो अपने प्रिय को गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। परिवार में सम्बन्धों को नई ताजगी प्रदान करने तथा लोगों से सम्पर्क कायम करने में व्यस्त रहेंगे। जनसंपर्क करेंगे।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – नीला