अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 01 सितंबर 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारिक तौर पर कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कला के प्रति रूझान बढ़ेगा। किसी भी प्रकार के झगड़े को समाप्त करने के लिये समय अनुकूल है। आपकी सामाजिक गतिविधियां बढ़ेगी। बच्चों की शिक्षा पर खर्च होगा। आय और व्यय का समन्वय रहेगा।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - नीला
अंक – 2
मेहमानों का आवागमन रहेगा। संतान के प्रति खर्चे बढ़ेंगे। अगर सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। सरकारी कार्यों एवं कोर्ट कचेहरी में विजय प्राप्त हो सकती है। घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबियत खराब हो सकती है।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग - पीला
अंक - 3
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संगीत प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिये विवाह का योग बन रहा है। दिन की शुरूआत सुखपूर्ण होगी।
शुभ अंक -15
शुभ रंग - मेजन्टा
अंक - 4
आज मन खुश रहेगा। बहुत ही सोच विचार कर कार्य करें, वरना अपनी गलतियों से नुकसान हो सकता है। नये प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - सिल्वर