अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 31 अगस्त 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आपके लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए सावधानी से काम लेना होगा। कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। बीमारी उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। अपने विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहें, बना बनाया काम बिगड़ सकता हैं।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नीला
अंक – 2
आज रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे। आज के दिन कोई अनैतिक कार्य न करें अन्यथा बदनामी होगी। यात्राओं का योग है। इस समय नया सीखने में व्यस्त् रहेंगे। घर में कोई मांगलिक अवसर सम्पन्न हो सकता है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला
अंक - 3
आज के दिन आप क्रय–विक्रय कर सकते हैं। आप अपने मान-सम्मान को बरकरार रखेंगे। दिन मिला-जुला रहेगा। अच्छा–बुरा दोनों का अनुभव करेंगे। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें। इससे आपका विकास होगा।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – सिल्वर
अंक – 4
आज आपकी मुलाकात ऐसे लोगों से होगी, जो आपकी टॉग खींचने में लगे रहेंगे। भ्रमण होगा। कामकाज में लापरवाही न बरतें। पारिवारिक अशांति स्ट्रेस को बढ़ाएगी, पत्नी का सहयोग मिलेगा। नया भवन या मकान खरीद सकते हैं।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – हरा