फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: इस मूलांक के जातकों को माना जाता है भाग्यशाली, मिलती है हर क्षेत्र में सफलता

Thu, 03 Jul 2025 02:07 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 03 Jul 2025 02:07 PM IST
सार

हर मूलांक किसी न किसी ग्रह से प्रभावित होता है और उसी के अनुसार व्यक्ति के गुण, कमजोरियां और जीवन की दिशा तय होती है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग किन विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं और किस मूलांक के लोग भाग्यशाली माने जाते हैं।

विज्ञापन
numerology lucky mulank date people of these numbers are considered lucky in numerology
Numerology - फोटो : adobe stock

Numerology: अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य की दिशा के बारे में काफी जानकारी हासिल की जा सकती है। किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर प्राप्त किया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी व्यक्ति का जन्म 13 तारीख को हुआ है, तो 1 + 3 = 4 यानी उसका मूलांक 4 होगा।



हर मूलांक किसी न किसी ग्रह से प्रभावित होता है और उसी के अनुसार व्यक्ति के गुण, कमजोरियां और जीवन की दिशा तय होती है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग किन विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं और किस मूलांक के लोग भाग्यशाली माने जाते हैं।

Best Life Partner For Mulank 9: मूलांक 9 वाले यदि कर लें इन लोगों से शादी, तो संवर जाएगा जीवन
Numerology: इस मूलांक की संतान माता-पिता को करवाती है गर्व का अनुभव, हर क्षेत्र में करते हैं नाम रौशन
 

numerology lucky mulank date people of these numbers are considered lucky in numerology
मूलांक 4  - फोटो : amarujala

मूलांक 4 
किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 के लोग राहु ग्रह के प्रभाव में रहते हैं। ऐसे लोग योजनाएं बनाने में अच्छे होते हैं और किसी भी कार्य को गहराई से सोचकर करते हैं। ये विश्लेषण में माहिर होते हैं और हर निर्णय को तर्क के आधार पर लेते हैं। मेहनती स्वभाव के कारण ये जीवन में धीरे-धीरे लेकिन स्थायी रूप से सफलता प्राप्त करते हैं।

numerology lucky mulank date people of these numbers are considered lucky in numerology
मूलांक 5  - फोटो : amarujala

मूलांक 5 
मूलांक 5 वालों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है। ये लोग चतुर, तेज दिमाग और प्रतिभाशाली होते हैं। इनमें एक समय में कई कामों को संभालने की अद्भुत क्षमता होती है। ऐसे लोग संचार, मार्केटिंग, मीडिया और व्यापार क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, इनका स्वभाव थोड़ा चंचल होता है, जिससे ये जल्दी बोर हो जाते हैं और बदलाव की ओर आकर्षित रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
numerology lucky mulank date people of these numbers are considered lucky in numerology
मूलांक 6  - फोटो : amarujala

मूलांक 6 
मूलांक 6 शुक्र ग्रह से प्रभावित होता है, जिसे भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम और वैभव का कारक माना जाता है। इस अंक के जातक आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं और उन्हें कला, संगीत, सौंदर्य और भौतिक सुखों से प्रेम होता है। धन और समृद्धि इनके जीवन में बनी रहती है। ये प्रेम संबंधों में भी सफल रहते हैं और दूसरों के लिए भी काफी मददगार होते हैं।

Numerology: दिल की नहीं, दिमाग की सुनती हैं इस मूलांक की लड़कियां, हर परिस्थिति में सोच-समझकर कदम बढ़ाती हैं
Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग सोच समझकर मिलाएं हाथ, चली जाती है सकारात्मक ऊर्जा

विज्ञापन
numerology lucky mulank date people of these numbers are considered lucky in numerology
मूलांक 7  - फोटो : amarujala

मूलांक 7 
मूलांक 7 का स्वामी केतु ग्रह होता है, जो व्यक्ति को आध्यात्मिक, रहस्यमयी और गूढ़ विषयों की ओर आकर्षित करता है। इस मूलांक के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, निर्णय लेने में सक्षम और सच्चे इंसान होते हैं। इनके फैसले अक्सर सही साबित होते हैं और भाग्य इनका पूरा साथ देता है। अंक ज्योतिष में 7 अंक को सबसे शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed