May Month Ank Jyotish Rashifal: मई का महीना हर किसी के लिए एक नई शुरुआत, बदलाव और अवसरों का महीना होने वाला है। अंक ज्योतिष के अनुसार, हमारा जीवन हमारे जन्मांक या मूलांक से प्रभावित होता है, जो हमें हमारी ताकत और कमजोरियों के बारे में मार्गदर्शन देता है। हर अंक का एक अलग प्रभाव होता है, और इस माह के दौरान सभी 9 मूलांकों पर ग्रहों की स्थिति कुछ अलग प्रभाव डालने वाली है।
Vakri Shani : जुलाई माह में शनि चलेंगे वक्री चाल, इन राशि के जातकों को मिल सकता है धनलाभ
मूलांक 1 से 9 तक के जातक इस महीने में विभिन्न पहलुओं में वृद्धि और चुनौतियों का सामना करेंगे। कहीं आपको नयापन और सफलता मिलेगी, तो कहीं कुछ विशेष प्रयासों की आवश्यकता होगी। परन्तु, एक बात सुनिश्चित है कि मई का महीना आपके जीवन में नई दिशा और ऊर्जा लेकर आएगा। हर अंक के लिए यह महीना विशेष संकेत और अवसरों का महीना है। आइए, जानें, हर अंक के लिए मई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल और जानें कि यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा।
May Month Vrat Tyohar List: मई माह आरंभ, जानें कब मनाई जाएगी शनि जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और अन्य त्योहार
2 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 1
मूलांक 1 के जातक मई महीने में अपने व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा। परंतु ध्यान रखें कभी-कभी यह आत्मविश्वास धीरे-धीरे अहंकार में बदल सकता है। कार्यक्षेत्र में नए ज़िम्मेदारियां आपके समर्पण की मांग करेंगी। निर्णयों में स्पष्टता होगी और आप नेतृत्व की भूमिका में आ सकते हैं। दांपत्य और प्रेम संबंधों में आपकी अगुवाई पसंद की जाएगी, लेकिन पार्टनर की बातों को अनसुना न करें। उन्हें महसूस हो सकता है कि आप केवल अपनी बात कह रहे हैं। स्वास्थ्य में सिरदर्द, थकावट और उच्च रक्तचाप जैसी छोटी लेकिन नजरअंदाज न करने वाली तकलीफें हो सकती हैं। दिनचर्या में अनुशासन ज़रूरी है।
3 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 2
मई का महीना आपके लिए भावनाओं की परख का समय होगा। दिल बहुत कुछ महसूस करेगा। कभी अचानक उदासी, कभी अनकही खुशी। काम में रचनात्मकता बढ़ेगी। विशेषकर अगर आप कला, संगीत, लेखन या डिज़ाइन से जुड़े हैं। लेकिन निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। रिश्तों में आप अधिक स्नेह और समझ की उम्मीद रखेंगे। अगर आपकी भावनाओं की कद्र न हो, तो असंतोष बढ़ सकता है। बातचीत बनी रहे, इस पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचन तंत्र और नींद से संबंधित समस्याएं संभव हैं। खुद को थोड़ा ज़्यादा समय देना इस महीने ज़रूरी है।
4 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 3
मई महीना आपके लिए सीखने और सिखाने दोनों का है। जिन क्षेत्रों में आप काम करते हैं वहां आपकी सलाह की मांग बढ़ेगी। शिक्षा, परामर्श, धर्म या नेतृत्व से जुड़े लोगों को विशेष लाभ के संकेत हैं। साथ ही आपकी सोच में गंभीरता आएगी। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। रिश्तों में आप अधिकतर वाचाल रहेंगे। लेकिन सामने वाला सुन रहा है या नहीं, यह देखना भी उतना ही ज़रूरी होगा। कभी-कभी ज़्यादा सलाह देने से दूरी बन सकती है। स्वास्थ्य की ओर थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा, खासतौर पर पेट और वजन से जुड़े मसलों पर। व्यायाम और नियमित दिनचर्या को प्राथमिकता दें।
5 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 4
आपके जीवन में इस महीने कुछ अप्रत्याशित मोड़ आ सकते हैं। योजनाएं अचानक बदल सकती हैं, लोग बदल सकते हैं, और आपकी सोच भी। लेकिन याद रखें,परिवर्तन अपने साथ अवसर भी लाता है। जो लोग नौकरी, तकनीक, स्टार्टअप या अनियमित समय वाली फील्ड में हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। रिश्तों में, पुराने मनमुटाव अचानक उभर सकते हैं। इस बार टालने के बजाय समाधान निकालें। पुरानी बातों को बार-बार न दोहराएं। स्वास्थ्य में अस्थिरता रहेगी , विशेषकर त्वचा, पाचन और श्वसन संबंधी दिक्कतें उभर सकती हैं। आराम और पोषण दोनों ज़रूरी होंगे।