Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज के दिन आपको कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। अतीत के कुछ खट्टे मीठे अनुभव भविष्य के दृढ फैसले लेने में मदद करेंगे। आज होने वाली चीज़ें आपको अपने अतीत की याद दिला सकती है। एक अच्छी योजना हमेशा मददगार रहती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपका मन दुखी रह सकता है। किसी खास व्यक्ति की सहायता के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। दूसरों को दुखी देखकर आप खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं। अगर आप खुद को अस्पष्ट या दोषी मान रहे हैं तो, अकेले रहने के लिए समय निकालें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
दिन में आपको कुछ अच्छे और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलने की वजह से आपके सभी काम समय पर पूरें होंगे। कुछ सकारात्मक परिवर्तन आपका इंतज़ार कर रहे हैं। कलात्मक पेशे वालों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज आप अपने परिवार के लोगों के बीच रहना पसंद करेंगे। पिछले कई दिनों से चले आ रहे आपसी मनमुटाव खत्म होंगे। इस समय पारिवारिक मतभेद आपके तनाव का कारण हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए कॉल करें या बैठक में भाग लें। किसी खास व्यक्ति की सलाह पर अमल जरूर करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला