Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
दिन का ज्यादातर हिस्सा आपका व्यस्त रहने वाला होगा। आज का दिन दोस्तों, उनके दोस्तों और उनके भी दोस्तों से संबंधित है। अपने प्रियजनों से मिल सकते हैं। आप आज ऐसे लोगों के साथ रहना पसंद करेंगे जिनकी संगति आपको अच्छी लगती है।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
अंक 2
आपको आज दूसरों के साथ अपनी रचनात्मकता को शेयर करना होगा। नए रास्ते पर चलते हुए अपने साहस पर भरोसा करें। बच्चों या दादा-दादी को आपकी देखभाल की ज़रूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
अंक 3
अपनी समझदारी पर विश्वास करें और आप संतुलित और संतुष्ट महसूस करेंगे। आप क्या करना चाहते हैं और क्या नहीं करना चाहते, इन बातों का पूरा ख्याल रखें। अपनी मेहनत के कारण ही लोग आपको पहचानेंगे।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
अंक 4
बदलाव अभी ज़रूरी है। आपकी योजनाएं घर में किसी मतभेद या किसी आवश्यक मरम्मत के कारण रद्द हो सकती हैं। जोखिम भरे निवेश से बचें। सभी निर्णयों को ध्यानपूर्वक लेने के लिए समय निकालें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे