अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
कुछ मानसिक परेशानी रहेगी, जिससे आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। गलत बातों को सोचना बंद करें और सिर्फ सकारात्मक बातों पर ही ध्यान दें। ऐसा करना आपके लिए सही साबित होगा। आपका साथी आपका पूरा ख्याल रखेगा।
शुभ अंक-21
शुभ रंग- गोल्डन
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
आज आपका दिन अच्छा है, कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आपका परिवार आपका पूरा सहयोग करेगा। साथ ही जीवनसाथी से कुछ सरप्राइज मिल सकता है। बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताएं।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
आज आप काम के दौरान कुछ नए दोस्तों से मिल सकते हैं। पूरा दिन हंसी-खुशी बीतेगा। इसके अलावा पैसा बचाने के लिए यह समय सही है। घर परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ बात बिगड़ सकती है, आपके पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
अंक – 5
शुभ रंग – ब्राउन
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज का दिन आपके लिए शुभ है। परीक्षा का रिजल्ट बेहतरीन आएगा। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उसके मनपसंद का खाना बना सकते हैं। जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नीला