अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक -1
नाम अक्षर A I J Q Y
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। दोस्तों का साथ आपको खुश रखेगा।कहीं छुट्टी पर जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको अच्छा महसूस कराएगा। आपको उनसे कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। अपने बच्चों की तरफ से खुशखबरी प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- सुनहला
अंक -2
नाम अक्षर B K R
आज आप लम्बे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। स्टॉक मार्केट एवं म्यूचुअल फंड में निवेश करने से आगे चलकर आपको फायदा होगा। आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपके प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचा सकते है। आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है।
शुभ अंक-20
शुभ रंग-ग्रे
अंक - 3
नाम अक्षर C G L S
आज आपको व्यापारिक कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर परिवार में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। सामाजिक एवं व्यवहारिक तौर पर आपको नई जानकारियां प्राप्त होंगी। यात्रा में नुकसान हो सकता है।इसका खास ख्याल रखें।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- पिंक
अंक - 4
नाम अक्षर D M T
आज आपके मन में धन कमाने की तीव्र इच्छा होगी। आपको ऐसी व्यापारिक योजनाएं शुरु करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएं। अपने विचार एवं व्यवहार को स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी ईमानदारी और क्षमताओं को आज सराहेंगे। अपने पुराने दोस्त के साथ जीवन की यादों को तरोताजा कर सकते हैं।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- हरा