Ank Jyotish Numerology Prediction 15 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 15 मई: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज आप अपने आय—व्यय पर गंभीरता से विचार करेंगे। काम में सफलता मिलेगी। इस समय यात्रा करना आपके लिए शुभ नहीं होगा। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – सिल्वर
मूलांक – 2
नाम अक्षर – B K R
मानसिक और शारीरिक रूप से सुकून और तनाव मुक्त महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा। आज आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। किसी भाई या बहन पर हद से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं होगा। भाई-बहन के साथ मतभेद हो सकता हैं।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - पीला
मूलांक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। थोड़ा परेशान रह सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप थोड़े परेशान दिखाई देंगे। जीवनसाथी के कारण कुछ अधिक खर्च की संभावना है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – गुलाबी
मूलांक – 4
अक्षर – D M T
आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। तली—भुनी चीजों से बिल्कुल दूर रहें और नित्य व्यायाम करते रहें। शादीशुदा जीवन में कठिन समय से गुजरने के बाद शाम को सुकून मिलेगा। लोगों से संपर्क व संवाद कायम करने से लाभ होगा।
शुभ अंक – 33
शुभ रंग – नारंगी