Ank Jyotish Numerology Prediction 14 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 14 मई: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
मूलांक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
सरकारी कार्यों में रूकावट आ सकती है। धन फाइनेंस और नए निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठ लोगों से आपका संपर्क बराबर कायम रहेगा। प्रेम-सम्बन्धों में थोड़ा सा लचीलापन लाना पड़ेगा।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग – नीला
मूलांक – 2
नाम अक्षर – B K R
व्यापारिक लेन-देन आज न करें। व्यक्ति से पैसे उधार न लें। मानसिक रूप से थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा। सरकारी कर्मचारी आपके कार्यों में मदद कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी अपनी सकारात्मक सोच से आपको खुश रखेगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाल
मूलांक - 3
नाम अक्षर – C G L S
नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों को संभालने का वक्त आ गया है। संतान की तरफ से चिंताएं समाप्त होगी और बच्चे आपका सहयोग करेंगे। यात्रा कर सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी के प्रति आपके मन आज परेशान रख सकता है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – ग्रे
मूलांक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज के दिन खुशखबरी मिलने की सम्भावना है और खुशखबरी सुनिश्चित करेगी कि आपकी कार्य योजना सफल है। नौकरी में परेशानी आ सकती है। प्रेमी-प्रेमियों के लिए आज का दिन कुछ खास है। वे अपने चाहने वालों को गिफ्ट या तोहफा दे सकते हैं।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम