{"_id":"67398d5dfcbbd521a2058504","slug":"ank-jyotish-numerology-number-1-mulank-people-blessed-by-surya-dev-disprj-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मूलांक के लोगों पर होती है सूर्य देव की विशेष कृपा, पद प्रतिष्ठा के साथ मिलता है मान सम्मान","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
इस मूलांक के लोगों पर होती है सूर्य देव की विशेष कृपा, पद प्रतिष्ठा के साथ मिलता है मान सम्मान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:19 PM IST
सार
अंक ज्योतिष में प्रत्येक अंक का एक विशेष अर्थ होता है। अंक ज्योतिष मूलांक पर आधारित है। अंकज्योतिष में प्रत्येक मूलांक की अपनी-अपनी विशेषता होती है। मूलांक 1 वाले लोगों का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग होता है।
अंक ज्योतिष में प्रत्येक अंक का एक विशेष अर्थ होता है। अंक ज्योतिष मूलांक पर आधारित है। अंक ज्योतिष में प्रत्येक मूलांक की अपनी-अपनी विशेषता होती है। मूलांक 1 वाले लोगों का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग होता है। प्रत्येक माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी सूर्य है, जो जीवन शक्ति का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 1 वाले लोग अपने दृढ़ संकल्प और नेतृत्व गुणों के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से ।
2 of 5
मूलांक 1 वालों पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है।
- फोटो : अमर उजाला
रहती है सूर्य देव की कृपा
मूलांक 1 वाले जातक बहुत ईमानदार होते हैं। इन लोगों पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है। भगवान की कृपा से ये लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं। इस मूलांक के लोग स्वाभिमानी, बहुत महत्वाकांक्षी, आकर्षक और सुंदर होते हैं और हर काम को अच्छे से कर सकते हैं। सूर्य देव की कृपा से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां नहीं होती हैं।
3 of 5
मूलांक 1 वालों पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है।
- फोटो : ANI
लेते हैं सही निर्णय
मूलांक 1 वाले जातक बहुत दूरदर्शी होते हैं। इसीलिए इसके द्वारा लिए गए निर्णय लगभग हमेशा सही होते हैं। ऐसे लोग किसी के नियंत्रण में काम नहीं कर सकते। मूलांक 1 वाले जातक निडर, साहसी, स्वाभिमानी और जीवन की चुनौतियों से नहीं घबराते। ये लोग थोड़े स्वार्थी भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मूलांक 1 वालों पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है।
- फोटो : istock
खुद पर देते हैं ध्यान
मूलांक 1 के जातकों की खासियत यह है की वह स्वयं को सबसे पहले प्राथमिकता देते हैं। इसी वजह से वो जीवन में सफल रहते हैं। ये लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। इनमें से कुछ लोग शोध कार्यों में रुचि रखते हैं और उसमें सफल होने के बाद उन्हें काफी सम्मान भी मिलता है।
विज्ञापन
5 of 5
मूलांक 1 वालों पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है।
- फोटो : istock
खूब कमाते हैं धन
मूलांक 1 के जातक जीवन में आर्थिक रूप से हमेशा उन्नत रहते हैं। उनके जीवन में धन की कभी कमी नहीं आती। जिस तरह वह धन कमाने में तेज होते हैं उतने ही शौक से अपने ऐशोआराम पर भी खर्च करते हैं। उन्हें अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। मूलांक 2, 3 और 9 अंक वाले लोगों के अच्छे मित्र होते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।