फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये सामान, घर में बढ़ते हैं रोग और दरिद्रता

Sat, 30 Jan 2021 07:40 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 30 Jan 2021 07:40 AM IST
विज्ञापन
Never buy these items on Saturday
shani dev

शनिवार का दिन न्याय के देवता भगवान शनिदेव को समर्पित किया जाता है। शनि की शुभ दृष्टि से जहां व्यक्ति का जीवन सुखमय बनता है तो वहीं शनि की अशुभता होने के कारण जीवन में उठापटक लगी ही रहती है। यदि आपको भी ऐसा लग रहा है कि आपके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आ रही हैं तो इसके पीछे की वजह कुछ कार्य हो सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें शनिवार के दिन भूलकर भी घर में नहीं लाना चाहिए। यदि आप इन चीजों को घर में लाते हैं तो आपको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है, जिससे आपके जीवन में दुखः तकलीफे बढ़ने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों को घर में नहीं लाना चाहिए।

Never buy these items on Saturday
काले तिल

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन काले तिल का दान करना शुभ रहता है, लेकिन शनिवार को काले तिल नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि यदि शनिवार के दिन तिल खरीदने से शनिदेव कुपित होते हैं जिससे आपके कार्यों में विघ्न आने लगते हैं।

Never buy these items on Saturday
mustard oil

शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों के तेल चढ़ाना चाहिए और सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए, लेकिन शनिवार के दिन भूलकर भी सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन अन्य किसी तेल की भी खरीदी नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि शनिवार को तेल खरीदने से रोग बढ़ने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Never buy these items on Saturday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार लोहे को शनि की धातु माना गया है, इसलिए शनिवार के दिन लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि शनिवार दिन लोहा खरीदने से जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Never buy these items on Saturday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। यदि आपको नमक खरीदना है तो शनिवार से एक दिन पहले या फिर अन्य किसी दिन खरीद लें। माना जाता है कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। व्यक्ति पर कर्ज बढ़ने लगता है, इसके साथ ही शरीर में रोग भी लगने लगते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed