फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यक्ति के बोलने का तरीका बताता है कैसा है उसका असली स्वभाव

Tue, 23 Feb 2021 01:46 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 23 Feb 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
Know the nature of the person by the way of speaking
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : wikiHow

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के अंगों के आकार, रंग, निशान और उसके लक्षणों का अध्ययन करके व्यक्ति के बारे में जानकारी दी जाती है। यह अत्यंत ही प्राचीन विधा है, जिसपर लोग काफी सालों से विश्वास करते आ रहे हैं। इसी तरह से हम सब के बोलने, बात करने का तरीका अलग-अलग होता है। आप भले ही इसपर कोई विशेष ध्यान न देते हो लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के बोलचाल का तरीका उसके बारे में बहुत कुछ कहता है। किसी भी व्यक्ति के बाते करने के तरीके से आप जान सकते हैं कि उसका असली स्वभाव कैसा है वह अंदर से किस स्वभाव का है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह बात करने वाले लोग किस स्वभाव के होते हैं।

Know the nature of the person by the way of speaking
प्रतीकात्मक तस्वीर
बहुत जल्दी-जल्दी स्पष्ट न बोलने वाले

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जो लोग बहुत तेजी से जल्दी-जल्दी बोलते हैं और अपनी कोई भी बात स्पष्ट लहजे में बात नहीं करते है, ऐसे लोग अपने मन में न ही कुछ छिपाकर रख पाते हैं और न ही कोई बात स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं। ऐसे में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे लोग विश्वास के पात्र नहीं माने जाते हैं। इनपर पूरी तरह आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए।

Know the nature of the person by the way of speaking
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
अपेक्षाकृत ऊंचे स्वर में बोलने वाले

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जो लोग दूसरों की अपेक्षा ऊंचे स्वर में बात करते हैं, और उनकी आवाज अपेक्षाकृत तेज होती है। ऐसे लोगों का स्वभाव हठी होता है। ये लोग जिद्दी किस्म के होने के साथ अपनी राय दूसरों पर थोपना पसंद करते हैं। ये लोग दूसरों का ध्यान अपनी और आकर्षित करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the nature of the person by the way of speaking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कर्कशतापूर्ण बोलने वाले बोलते वाले 

जो लोग हमेशा कर्कशतापूर्ण बोलते हैं और बोलते समय उनके शब्द टूटे हुए से लगते हैं, तो ऐसे लोग झगड़ालू प्रवृति के होते हैं। कर्कश वाणी बोलने का कारण व्यक्ति के अंदर छिपी पीड़ा भी होती है।

विज्ञापन
Know the nature of the person by the way of speaking
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
दहाड़ कर बोलने वाले

जिन लोगों की आवाज आराम से बात करते हुए भी दहाड़ती और घुर्राने जैसी प्रतीत होती है, ऐसे लोगों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ये लोग गंभीर और संयमी स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग गहन अध्ययन करना पसंद करते हैं। इसी कारण ये लोग विद्वान होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed