फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में लगी तुलसी देती है शुभ-अशुभ के संकेत, इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 24 Nov 2021 07:50 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 07:50 AM IST
विज्ञापन
know shubh ashubh sanket of tulsithese changes in tulsi plant gives indication about future incidents
तुलसी

सनातन धर्म में तुलसी को देवी का दर्जा दिया गया है। हिंदू धर्म को मानने वाले प्रत्येक घर में लोग तुलसी का पौधा अवश्य लगाते हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय हैं। इसलिए इन्हें हरिवल्लभा भी कहा जाता है। मान्यता है कि जिन घरों में तुलसी लगी होती है और नियमित तौर पर उसकी पूजा की जाती है तो वहां पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है व सुख-समृद्धि का वास होता है। माना जाता है कि घर में लगी तुलसी में होने वाले बदलाव जीवन में शुभ और अशुभ का संकेत देते हैं। इसलिए तुलसी से जुड़ी कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है और उसमें होने वाले बदलावों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।



आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

know shubh ashubh sanket of tulsithese changes in tulsi plant gives indication about future incidents
Tulsi
तुलसी का पौधा सूखना-

यदि अचानक से तुलसी का पौधा सूखने लगे तो यह घर में आने वाले संकटों का संकेत माना जाता है। तुलसी लगाने से सुख-समृद्धि आती है इसलिए माना जाता है कि यदि तुलसी सूखने लगे तो आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। यदि तुलसी का पौधा सूख जाए तो उस पौधे को हटा कर उसकी जगह दूसरा पौधा लगा दें। हालांकि अगर तुलसी का पौधा सूखने लगे तो यह जानना भी आवश्यक है कि कहीं उसकी देखभाल में कोई कमी तो नहीं है।

know shubh ashubh sanket of tulsithese changes in tulsi plant gives indication about future incidents
तुलसी का पौधा सूखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
अचानक नए पौधे का सूख जाना-

यदि आप नया पौधा लाते हैं और वह बार-बार सूखकर झड़ जाता है तो यह पितृ दोष होने का संकेत माना जाता है। ऐसे में आपको पितरों के निमित्त दान करके उनसे क्षमायाचना करनी चाहिए और किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर पितृदोष निवारण के उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
know shubh ashubh sanket of tulsithese changes in tulsi plant gives indication about future incidents
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी के पौधे का खूब हरा-भरा रहना-

यदि आपके घर में तुलसी का पौधा हमेशा खूब फलता-फूलता है या अचानक हरा-भरा हो गया है तो यह बेहद ही शुभ संकेत माना जाता है। यह किसी अच्छे समाचार का संकेत माना जाता है। मान्यता है कि जहां तुलसी हरी-भरी रहती हैं, वहां भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा बनी रहती है। ऐसे घर में सदैव सुख-समृद्धि का वास होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed