फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal 2022: साल 2022 नौकरी के मामले में इन चार राशि के लोगों के लिए रहेगा बहुत ही शुभ

Tue, 23 Nov 2021 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 Nov 2021 07:36 AM IST
विज्ञापन
horoscope prediction 2022 career rashifal 2022 these four zodiac signs will be lucky in career and business life
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि- सभी 12 राशियों में वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2022 बहुत ही शुभ साबित होने जा रहा है। नए साल में वृषभ राशि के जातकों का भाग्योदय होना निश्चित है। जो जातक इस समय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए हैं उन्हें साल के मध्य नौकरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा जो लोग वर्तमान में नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह वर्ष अच्छी संभावनाओं से भरा रहेगा। आय में वृद्धि के प्रबल संकेत हैं। नौकरी के कई अच्छे अच्छे मौके मिलेंगे। वृषभ राशि के लिए करियर के दृष्टिकोण से आने वाला वर्ष काफी अच्छा रहने की उम्मीद है, क्योंकि इस वर्ष के पूर्वार्ध में शनि आपकी राशि के नवम भाव में रहने वाले जिसके चलते आपके कार्य में भाग्य आपका साथ देगा यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए एक अच्छा वर्ष होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बृहस्पति साल के अधिकांश समय आपके दसवें भाव में रहेंगे।

horoscope prediction 2022 career rashifal 2022 these four zodiac signs will be lucky in career and business life
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2022 नौकरी के मामले में मिला-जुला रहने वाला रहेगा। साल के शुरुआती कुछ महीनों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जैसे साल 2022 आगे बढ़ेगा आपकी परेशानियां कम होंगी और नौकरी के मौके अच्छे बनते जाएंगे। साल के मध्य में धन प्राप्त करने के काफी अवसर प्राप्त होंगे। कर्क राशि के जातकों के सरकारी नौकरी की इच्छाएं साल के अंत में पूरी होने का प्रबल संकेत हैं। वहीं अगर जो जातक बिजनेस के क्षेत्र में कार्यरत है उन्हें भी अच्छा मुनाफा नया साल 2022 दिलाएगा। कार्यक्षेत्र के विस्तार होने की प्रबल संभावना हैं। साल के उत्तरार्ध में आपको व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके सप्तम भाव में शनि की स्थिति के कारण इस वर्ष सभी जातकों के व्यावसायिक क्षेत्र में औसतन परिणाम ही हासिल होगा।

horoscope prediction 2022 career rashifal 2022 these four zodiac signs will be lucky in career and business life
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि-
आने वाला साल 2022 धनु राशि के जातकों को बहुत कुछ देने आ रहा है। इस राशि के जातकों का आर्थिक जीवन शानदार रहने वाला है। कमाई के कई शानदार और अच्छे मौके प्राप्त होंगे जिन्हें आपको किसी भी हालात में हाथ से बाहर जाने नहीं देना होगा। रोजगार के लिहाज से साल 2022 काफी शुभ रहने वाला होगा। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है साल 2022 में इनकी तपस्या पूरी होने के प्रबल संकेत हैं। जो जातक नौकरी में मध्य  पोजिशन में आते हैं उनके लिए तरक्की के अच्छे और ठोस नतीजे प्राप्त होंगे। अप्रैल महीने के बाद स्थिति में परिवर्तन आना शुरू हो सकता है। ऐसे में इस दौरान आप नया काम शुरू कर सकते हैं, खास करके यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए सितंबर के बाद का महीना सकारात्मक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा नवंबर माह में आपको कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
horoscope prediction 2022 career rashifal 2022 these four zodiac signs will be lucky in career and business life
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
आने वाला नया साल 2022 आपको आर्थिक लाभ देने के लिए आ रहा है। करियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलने की संभावना है। इस साल आपकी सैलरी में इजाफा होगा जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी। जो जातक बिजनेस से धन अर्जित करते है उनके लिए भी साल के शुरुआती तीन महीने काफी शुभ फल देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी, कार्यक्षेत्र या फिर कंपनी बदलने के इच्छुक हैं तो इस कार्य को साल के पहली या अंतिम तिमाही में करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed