फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Purnima 2023 Upay: कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Sun, 26 Nov 2023 07:35 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima 2023 Date Time auspicious yoga do these remdies or upay on Kartik Poornima to get the blessings
Kartik Purnima 2023 Upay - फोटो : अमर उजाला

Kartik Purnima 2023 Upay: हिंदू परंपराओं में, कार्तिक पूर्णिमा, कार्तिक के शुभ महीने में गहरा महत्व रखती है। भगवान विष्णु को समर्पित, इस पवित्र महीने में भक्त चतुर्दशी तिथि को कार्तिक के समापन के रूप में सत्यनारायण व्रत का पालन करते हैं। इस बार कार्तिक पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर 2023 को दोपहर 03:54 बजे शुरू होकर 27 नवंबर 2023 को दोपहर 2:45 बजे समाप्त हो रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान लोग कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इस दिन भगवान विष्णु ने बाढ़ से बचने के लिए मत्स्य अवतार लिया था। इसलिए इन नदियों में स्नान करना पवित्र माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ आसान ज्योतिष उपायों को करके व्यक्ति मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं और इससे आपके घर में धन वृद्धि की भी संभावना है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

Kartik Purnima 2023 Date Time auspicious yoga do these remdies or upay on Kartik Poornima to get the blessings
Kartik Purnima 2023 Upay - फोटो : iStock
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पीपल की पूजा शुभ मानी जाती  है। ऐसे में इस दिन पीपल की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती रहती है। ऐसे इस दिन पीपल के पेड़ में जल और दूध अर्पित करना शुभ रहेगा।
Kartik Purnima 2023 Date Time auspicious yoga do these remdies or upay on Kartik Poornima to get the blessings
Kartik Purnima 2023 Upay - फोटो : Self
  • शास्त्रों के अनुसार कार्तिक महीने में तुलसी पूजन का विशेष विधान बताया गया है। मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी माता का विशेष पूजन करें। साथ ही साथ उनके समक्ष घी का दीया प्रज्ज्वलित करें । ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Purnima 2023 Date Time auspicious yoga do these remdies or upay on Kartik Poornima to get the blessings
Kartik Purnima 2023 Upay - फोटो : iStock
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की की विधिवत पूजा-अर्चना करें और इसके बाद उन्हें चावल की खीर का भोग लगाएं। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिसके परिणामस्वरूप जीवन में खुशहाली आती है।
विज्ञापन
Kartik Purnima 2023 Date Time auspicious yoga do these remdies or upay on Kartik Poornima to get the blessings
Kartik Purnima 2023 Upay - फोटो : pexel
  • कार्तिक पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपने 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। रात में चंद्रमा को दूध, जल,शक्कर और सफेद फूल से अर्घ्य दें। चंद्रमा की कृपा से आपके परिवार के सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed