फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2021 में इन मंत्रों के जप से दूर करें ग्रहों के दोष और पाएं सुख-समृद्धि

Tue, 29 Dec 2020 11:24 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 29 Dec 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
happy new year 2021 astrology remedies for nine planets
navgrah - फोटो : अमर उजाला

नया साल 2021 अब शुरू होने वाला है। नया साल नया जोश, नई उमंग और सुख समृद्धि लेकर आए, घर-परिवार में खुशियां और सकारात्मकता बनी रहे इसके लिए ज्योतिष के कुछ उपाय बहुत ही कारगर साबित हो सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के सभी प्रकार के सुख और परेशानियों का सीधा संबंध कुंडली में मौजूद नौ ग्रहों से होता है। कुंडली में मौजूद कुछ ग्रह शुभ फल देते हैं तो कुछ अशुभ। जिन जातकों की कुंडली में ग्रहों से संबंधित कोई दोष है तो इनको दूर करने के लिए और शुभ फल प्राप्त करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं।  साल 2021 आपके लिए सभी तरह की खुशियां लेकर आए इसके लिए आइए जानते हैं सभी 9 ग्रहों से जुड़े कुछ उपाय... 

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

happy new year 2021 astrology remedies for nine planets
surya puja

सूर्य
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों में सूर्य का विशेष महत्व होता है। व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और मान-सम्मान सूर्य देव की कृपा से मिलती है।कुंडली में ग्रहों का राजा यदि सूर्य प्रबल हैं, तो जातक राजा, मंत्री, सेनापति, प्रशासक, मुखिया, धर्म संदेशक आदि बनाता है। लेकिन यदि सूर्य कुंडली में कमजोर हैं तो वह शारीरिक तथा सफलता की दृष्टि से बड़ा ही खराब परिणाम देते हैं। सूर्य संबंधी दोषों को दूर करने और सूर्य का शुभ प्रभाव पाने के लिए प्रतिदिन उगते सूर्य का दर्शन एवं उन्हें 'ॐ घृणि सूर्याय नम:' कहते हुए जल अर्पित करना चाहिए। प्रतिदिन सूर्य को जल देने के पश्चात लाल आसन में बैठकर पूर्व दिशा में मुख करके निम्न मंत्र का 108 बार जप करें-

''एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर।।''

happy new year 2021 astrology remedies for nine planets
super moon 2020 - फोटो : ANI

चंद्रमा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में चंद्रमा को माता और मन का कारक माना जाता है। कुंडली में चन्द्र ग्रह की अशुभता के कारण घर में कलह, मानसिक विकार, माता-पिता की बीमारी, दुर्बलता, धन की कमी जैसी समस्याएं सामने आती हैं। चंद्र देव की शुभता पाने और उनसे जुड़े दोष दूर करने के लिए जितना ज्यादा हो सके साफ-सफाई पर ध्यान दें। चंद्र दोष को दूर करने और उनकी कृपा पाने के लिए चंद्र देवता के निम्न मंत्रों का जाप काफी शुभ और असरकारक साबित होता है।
ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।।
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
happy new year 2021 astrology remedies for nine planets
मंगल के उपाय

मंगल 
अदम्य साहसी और पराक्रमी पृथ्वी पुत्र मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक किसी भी व्यक्ति में ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए मंगल दोष के प्रभाव को दूर करना अत्यंत आवश्यक होता है। शनि की तरह मंगल ग्रह की अशुभता से आमतौर पर लोग डरते हैं। मंगल देवता की कृपा पाने और उससे जुड़े दोष को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप करें...
ॐ अं अंगारकाय नम:।
धरणीगर्भसंभूतं विद्युत्कांति समप्रभम्। 
कुमारं शक्तिहस्तं च भौममावाह्यम्। 

विज्ञापन
happy new year 2021 astrology remedies for nine planets
mercury transit
बुध 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध बुद्धि, व्यापार, त्वचा एवं धन का ग्रह है। बुध ग्रह का रंग हरा है। वह नौ ग्रहों में शारीरिक रूप से सबसे कमजोर और बौद्धिक रूप में सबसे आगे है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति के लिए बुधदेव की कृपा और शुभता अत्यंत जरूरी है। यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है या फिर नीच का हो तो आप बुध ग्रह की शुभता पाने के लिए बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय् नम:।।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed