फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Pushya Yog : आज साल का आखिरी गुरु पुष्य योग, करें शुभ कार्य और खरीदारी

Thu, 25 Aug 2022 09:28 AM IST
विनोद शुक्ला मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषविद्, चंडीगढ़
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषविद्, चंडीगढ़ Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 25 Aug 2022 09:28 AM IST
सार

गुरु-पुष्य नक्षत्र आज जिन लोगों की साढ़ेसाती,बुध,गुरु या शनि की दशा चल रही है और ये ग्रह जन्मपत्री में भी अच्छी स्थिति में हैं, उनके लिए यह समय स्वर्ण काल होगा।
 

विज्ञापन
Guru Pushya Yog Today 25 August 2022 Guru Pushya Yoga And Importance
Guru Pushya Yog : सौर्य मंडल के 27 नक्षत्रों में 8वां नक्षत्र पुष्य है जिसका प्रतिनिधित्व शनि ग्रह करता है जो स्थायित्व प्रदान करता है। - फोटो : अमर उजाला
आज का दिन 25 अगस्त,गुरुवार को गुरु-पुष्य नक्षत्र आने वाले दिनों के शुभ संकेत दे रहा है। आज इस संयोग में कई अन्य महा योग भी जुड़ रहे हैं और लगभग कई शताब्दियों के बाद ऐसा अवसर आया है जिस दौरान जन्मे लोग अपने जीवन में अप्रत्याशित उन्नति करेंगे। इन दिनों लगभग सभी ग्रह अपनी अपनी राशियों में होंगे जो एक दुर्लभ संयोग होता है।


पांच ग्रह -सूर्य अपनी  सिंह राशि में,चंद्रमा कर्क में,बुध कन्या में,गुरु मीन में और शनि मकर में विराजमान होंगे। गुरु और शनि परस्पर अपनी राशियों में होने से गुरुपुष्य योग और प्रभावशाली हो जाता है। 25 अगस्त को आप शुभ कार्य कर सकते हैं जो अब तक पेंडिंग पड़े थे। यह दिन लांग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। आप भवन,वाहन,जमीन,आभूषण,रियल एस्टेट,सोना-चांदी, शेयर,म्यूचल फंड,घरेलू उपकरण,आफिस संबंधी सामान और फर्नीचर आदि में निवेश कर सकते हैं। जिन लोगों की साढ़ेसाती,बुध,गुरु या शनि की दशा चल रही है और ये ग्रह जन्मपत्री में भी अच्छी स्थिति में हैं, उनके लिए यह समय स्वर्ण काल होगा।
 
Guru Pushya Yog Today 25 August 2022 Guru Pushya Yoga And Importance
पुष्य नक्षत्र
पुष्य नक्षत्र
सौर्य मंडल के 27 नक्षत्रों में 8वां नक्षत्र पुष्य है जिसका प्रतिनिधित्व शनि ग्रह करता है जो स्थायित्व प्रदान करता है। इस दिन पुष्य योग तो है ही,साथ में कई अन्य योग भी हैं,जो किसी भी कार्य को सफलता प्रदान करने वाले दुर्लभ संयोग है अतः इसका लाभ उठाएं। इस दिन गुरु ग्रह,पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करते हैं अतः यह गुरु-पुष्य संयोग अक्षय तृतीया जितना ही शक्तिशाली बन जाता है। साल में ऐसा अवसर दो या तीन बार ही आता है। जिन दिन जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार को ही पड़े तो शुभ कार्यों के लिए अत्यंतमहत्वपूर्ण माना जाता है।

जिनकी कुंडली में गुरु कमजोर या नीच राशि के हैं,उनके लिए इस दिन गुरुवार का व्रत रखना,गुरु की पूजा करना या अन्य किसी भी प्रकार की आराधना करना,मंत्र पढ़ना,पुष्य रत्न अर्थात पुखराज धारण करना अत्यंत फलदायी सिद्ध होता है।
गुरु ग्रह सोने का कारक ग्रह माना गया है। यदि आप अक्षय तृतीया या धनतेरस पर सोना या ऐसी ही कोई गृहपयोगी वस्तुएं नहीं खरीद पाए हैं तो आज का दिन स्वर्ण, मकान,वाहन,स्थाई संपत्ति,धन निवेश,भूमि,बर्तन,होम एप्लाएंसिज खरीदने के लिए खास है। यह दिन मांगलिक कार्यों के लिए भी अच्छा रहेगा। सगाई,विवाह जैसे कार्यक्रम भी किए जा सकते हैं। आज के दिन किए गए निवेश या मांगलिक कार्य स्थाई रहेंगे।

एक ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार यदि यह नक्षत्र बुधवार और शुक्रवार को पड़े तो पुष्य नक्षत्र में विवाह या खरीदारी आदि नहीं करनी चाहिए।
 
Guru Pushya Yog Today 25 August 2022 Guru Pushya Yoga And Importance
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

आज कौन सी राशि वाले क्या करें ?

मेष - यदि विवाह में विलंब हो रहा है या वैवाहिक जीवन में समस्या है तो हल्दी की 7 गांठें जल में भिगोकर रख दें और रविवार को इसे नहाने वाले जल में मिला लें। हल्दी के बचे टुकड़े पीले कपड़े में बांध कर पूजा स्थान पर रख दें। दांपत्य जीवन उत्तम करेगा।
वृषभ - यदि किसी से परेशानी है तो पीपल की लकड़ी पर पीला धागा बांध कर शत्रु का नाम जमीन पर इससे लिखकर पैरों से मसल दें। शत्रु दबे रहेंगे।
मिथुन - घी का दीपक लक्ष्मी जी की मूर्ति के आगे जलाकर ‘ ओम् हृीं श्री नमः’ का जाप करें। धनागमन के अवसर मिलेंगे।
कर्क- मानसिक चिंता दूर होगी। यदि है तो आक के पत्तों का दूध काले उड़द के 8दानों पर लगा के पीपल के नीचे रख आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Pushya Yog Today 25 August 2022 Guru Pushya Yoga And Importance
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह- पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे। यदि समस्या है तो आज खीर बनाकर पूरे परिवार को खिलाएं।
कन्या- यों तो कानूनी मसले हल हो जाएंगे फिर भी उपाय के तौर पर एक ईंट पर हल्दी से ‘ओम् गुरुवे नमः’ लिख कर अपने पानी की टंकी में डाल दें या किसी जल भरे कुएं या झील ,तालाब में डाल दें। यदि संभव न हो तो किसी धार्मिक स्थान की कंस्ट्र्क्शन में दे दें।
तुला- करियर,नौकरी और व्यवसाय में सफलता रहेगी। जेब में तांबे का सिक्का पीले कपड़े में बांध कर रखें और महत्वपूर्ण कार्य के लिए निकलें,सफलता संग रहेगी।
बृश्चिक- गृह क्लेश समाप्त होगा। फिर भी सरसों के तेल का एक दिया प्रवेश द्वार पर आज जलाएं और गुगल की धूनि घर में दें।
 
विज्ञापन
Guru Pushya Yog Today 25 August 2022 Guru Pushya Yoga And Importance
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला

धनु- यदि आपसे सब ईर्ष्या करते हैं तो आज एक पीले धागे में 7गांठें लगा कर गले में एक साल तक पहने रखें। ऑफिस में कामयाब रहेंगे।
मकर- परिवार में गलतफहमियां दूर होंगी। एक मुठ्ठी पीली सरसों सायंकाल 7 बजे से पहले पूरे घर में छिड़क दें।
कुंभ- ऋण मुक्ति होगी। आठ बादमों को काले कपड़े में बांध कर घर के किसी अंधेरे स्थान पर रख दें। इससे शीघ्र कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
मीन- दंपत्ति के मध्य यदि कोई तनाव या कोर्ट केस चल रहा है तो समाप्त होगा। फिर भी तीव्रता हेतु,एक चांदी की डिब्बी में शहद व केसर भर के पुष्य नक्षत्र के दौरान घर के पूजा स्थान पर रख दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed