फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mesh Rashi Compatibility : मेष राशि वालों के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर होते हैं ये 4 राशि के जातक

Tue, 23 Aug 2022 01:46 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 23 Aug 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
Mesh Rashi Compatibility For Love And Marriage Which Is The Best Partner For Aries Zodiac Sign
मेष राशि के जातकों की परफेक्ट जोड़ी - फोटो : अमर उजाला

Aries Marriage Compatibility:  हर कोई अपने विवाह के लिए उपयुक्त पार्टनर की चाहत रखता है। आप किसी भी परफेक्ट मैच को ढूंढना चाहते हैं तो पार्टनर की उपयुक्त राशि की जानकारी होनी चाहिए। राशि के जरिए हम किसी भी व्यक्ति की पर्सनालिटी, पसंद नापसंद आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कुछ राशियों का मेल बहुत ही बढ़िया होता है। उनका वैवाहिक जीवन सुख, शांति और खुशियों से भरा होता है। वहीं अगर कुंडलियों का मेल सही तरह से नहीं होता है तो दाम्पत्य जीवन में तनाव उत्पन्न होने की संभावना होती है। राशि चक्र की पहली राशि मेष राशि है। मेष राशि के जातक  महत्वाकांक्षी, दृढ़निश्चयी होते हैं। वो जोखिम लेने वाले होते हैं और सुरक्षित खेलने में विश्वास नहीं करते हैं। प्रेम संबंधों की बात करें तो प्रेम में मेष राशि के जातक स्वयं पहल करते हैं। खुले विचार होने के कारण मेष राशि के जातकों को बंधन में रहना पसंद नहीं होता है। प्रेम और विवाह के मामले में भी ये बड़े खुले विचार के होते हैं। आइए जानते हैं कि किन राशियों के साथ मेष राशि के जातकों की परफेक्ट जोड़ी बनती है।

Mesh Rashi Compatibility For Love And Marriage Which Is The Best Partner For Aries Zodiac Sign
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि के जातक अच्छे पार्टनर माने जाते हैं। हालांकि इन दोनों राशि के जातकों में हल्की-फुल्की और खट्टी मीठी नोंक-झोंक होती रहती है लेकिन फिर भी विवाह के लिए यह सर्वश्रेष्ठ जोड़ी मानी जाती है। मेष और मिथुन राशि के जातक किसी भी समस्या को आसानी से सुलझा लेंगे। 

Mesh Rashi Compatibility For Love And Marriage Which Is The Best Partner For Aries Zodiac Sign
Leo - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
मेष और सिंह राशि के जातकों की जोड़ी आकर्षक मानी जाती है। यह जोड़ी समझदार जोड़ी के रूप में मानी जाती है। जहां मेष राशि के जातक तेज दिमाग के होते हैं वहीं सिंह राशि के जातकों का आकर्षक व्यक्तित्व होता है। यह मेल इनकी शादी को जीवनपर्यंत चलाता है। यह शादी के बाद हर परेशानी को मिलकर सुलझाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mesh Rashi Compatibility For Love And Marriage Which Is The Best Partner For Aries Zodiac Sign
Virgo - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
मेष राशि के जातक तुला राशि के जातकों की खूबसूरती के दीवाने होते हैं। लेकिन मेष क्षत्रिय वर्ण है और तुला शूद्र वर्ण, इसीलिए अहम के कारण थोड़ी समस्याएं आ सकती है। मगर विवाह की बात करें ये दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। इस वजह से रिश्ता बेहतर बनेगा। 

विज्ञापन
Mesh Rashi Compatibility For Love And Marriage Which Is The Best Partner For Aries Zodiac Sign
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
मेष और धनु राशि की जोड़ी परफेक्ट जोड़ी मानी जाती है। मेष राशि जहां भरपूर ऊर्जा से ओतप्रोत रहते हैं लेकिन उन्हें ऊर्जा का सही उपयोग करना नहीं आता। वहीं धनु राशि के जातक मेहनती स्वभाव के होते हैं और साथ ही उनमें किसी भी कार्य को करने का अच्छा कौशल होता है। ऐसे में इन दोनों का मिलन एक आदर्श जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध हो सकता है। क्यूंकी यह दोनों एक दूसरे के पूरक बनकर रहेंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed